खस्ता कचौड़ी ( Crispy Shortbread )

0

सामग्री: 
  • मैदा -  दो कप 
  • घी  -  दो चम्मच 
  • नमक - आधा चम्मच 
  • पानी - आवश्यकतानुसार 
भरावन के लिए 
  • मूंग दाल - आधा कप 
  • जीरा - एक चम्मच 
  • लाल मिर्च पावडर - आधा चम्मच 
  • अदरक पेस्ट - आधा चम्मच 
  • गरम मसाला पावडर - आधा चम्मच
  • तेल - एक चम्मच 
  • आमचूर पॉवडर  - एक चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार
  • बारीक़ कटी धनिया पत्ती  - लगभग एक चम्मच 

बनाने की विधि:

एक बर्तन में मैदा, घी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलायें। आवश्यकतानुसार पानी डालें और आटा गूंथ कर थोड़ी देर के लिए ढक कर रख दें। भरावन की सामग्री बनाने लिए सबसे पहले दाल को एक घंटे के लिए पानी में भिगों कर छोड़ दें।  एक घंटे बाद दाल को पानी से निकाल दें और ग्राइंडर मशीन में दरदरा पीस लें। 

अब कढ़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें।  जब जीरा तड़क जाये तो उसमें हींग और दाल डालें।  दाल को लगभग 4 से 5 मिनट तक भूनें।  अब सारे मसाले और नमक डालें।  8 से 10  मिनट तक मिश्रण को पूरी तरह से सूखने तक पकाएं। अब गुथे हुए आटे की छोटी छोटी लोई बनाएं और उसे हाथों की मदद से थोड़ा फैलाएं और उसके बीच में तैयार मिश्रण डालें। अब लोई अच्छी तरह से बंद कर दें।  अब इस लोई को हाथों से थोड़ा और फैला दें। इसी तरह से सभी लोई से कचौड़ी बनाएं। अब कढ़ाही में तेल गरम करें और एक बार में 2  से 3 कचौड़ी कड़ाही में डालकर पकाएं।  सुनहरा होने तक तलें और फिर धनियां पत्ती की चटनी के साथ परोसें। 

धन्यवाद !

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)