पापड़ी टिक्की चाट ( Papdi Tikki Chaat )

0

सामग्री:
  • उबले और मैस्ड आलू   -   6
  • बारीक़ कटा प्याज       -   2 
  • लाल मिर्च पाउडर   -   ½ चम्मच 
  • धनिया पाउडर       -   ½ चम्मच
  • जीरा पाउडर         -   1  चम्मच
  • आमचूर पाउडर    -   1  चम्मच 
  • काला नमक         -   ½ चम्मच
  • सूजी                    -   1 कप 
  • नमक                  -   स्वादानुसार 
  • इमली की चटनी   -   1 कप 
  • पुदीना-धनिआ की चटनी  - ½ कप 
  • पापड़ी                 -   12   
  • बारीक़ कटी धनिए की पत्ती - ½ कप 
  • बेसन की महीन सेव - ½ कप 
  • चाट मसाला          -   ½ चम्मच
  • सनफ्लॉवर तेल     - 1  कप  

बनाने की विधि:

टिक्की बनाने के लिए:
एक बाउल में आलू , लाल मिर्च , धनिआ पाउडर , जीरा पाउडर , अमचूर , प्याज और नमक डालें।  अच्छी तरह से मिलाएं और छोटी छोटी टिक्की बना लें। अब तवा को गर्म करें और टिक्की सुनहरा होने तक दोनों ओर से तल  लें।

पापड़ी बनाने के लिए:
एक बाउल में एक कप सूजी, आधा चम्मच नमक और दो चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।  फिर लगभग आधा कप पानी डालकर कम से कम 5 मिनट तक गूथें जबतक मुलायम न हो जाये। फिर  छोटी छोटी लोई बनाकर बिलकुल पतला बेलें। अब कड़ाही में तेल गरम करें और सभी को तलकर रख लें।

चाट बनाने की विधि:
अब टिक्की चाट को सर्व करने के लिए सर्विंग प्लेट में दो टिक्की रखें और उसके चारों ओर पापड़ी थोड़ा तोड़  कर डालें। उसके ऊपर से इमली की चटनी और हरी चटनी डालें। फिर थोड़ा जीरा पाउडर, धनिआ पाउडर , लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, चाट मसाला छिड़कें। फिर बारीक़ कटी धनिआ पत्ती और बेसन की महीन सेव ऊपर से डालें और सर्व करें। 

धन्यवाद !

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)