आलू शिमला मिर्च की सब्जी ( Potato Capsicum Vegetable )

0

सामग्री :-
  • कटी शिमला मिर्च  - 250 ग्राम 
  • उबला कटा आलू   - 250 ग्राम 
  • बड़े टुकड़ों में कटा प्याज -  4
  • बड़े टुकड़ों में कटा टमाटर - 1   
  • सरसों तेल    - ¼ (एक चौथाई )कप  
  • हल्दी पाउडर  - आधा चम्मच 
  • जीरा          -  1  चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 1  चम्मच 
  • नमक       -  1  चम्मच 
  • गरम मसाला  -  ½ (आधा) चम्मच
  • कश्मीरी मिर्च पाउडर - ½ (आधा) चम्मच
  • पुदीने की पत्ती (गार्निशिंग  के लिए)

विधि :-

कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें थोड़ा जीरा डालें। फिर प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। टमाटर एवं सभी मसालें डालकर धीमी आंच पर तेल के अलग होने तक पकाएं।  अब शिमला मिर्च और आलू को कड़ाही में डालें। फिर नमक दाल दें और आंच धीमी कर के शिमला मिर्च के मुलायम होने तक पकाएं। शिमला मिर्च की सब्जी तैयार है। इसे पुदीने की पत्ती गार्निश कर सर्व करें। 
धन्यवाद !

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)