कच्चे केले का कोफ्ता ( Raw Banana Kofta )

0

सामग्री :-
  • कच्चा केला  - 250 ग्राम 
  • आलू           - 200  ग्राम
  • बेसन          - 2  चम्मच  
  • टमाटर पेस्ट - 1 कप 
  • प्याज का पेस्ट - 1 कप
  • जीरा पाउडर  - 2 चम्मच 
  • हरी मिर्च     - 2 
  • अदरक लहसुन का पेस्ट - २ चम्मच 
  • नमक स्वादानुसार 
  • गरम मसाला   - 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर  - 1 चम्मच 
  • धनिया पत्ती    -  2  चम्मच 
  • सरसों तेल     -  1 कप 

विधि :-

आलू और केला को उबाल कर छिलके उतार लें।  इसे एक साथ अच्छी तरह से मैस करें। अब इस मिश्रण में आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक चम्मच  जीरा पाउडर, दो चम्मच बेसन, एक चम्मच धनिया पत्ती को मिलाकर 12 हिस्सों में बाँट लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और और मिश्रण को गोल करके तल लें। अब इसे एक ओर रख दें। कड़ाही में दो चम्मच तेल गर्म करें और उसमे प्याज का पेस्ट, टमाटर का पेस्ट और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। दो मिनट तक भूनें फिर उसमें बाकि बचे सभी मसालें डालें और तेल छोड़ने तक भूनें। अब इसमें स्वादानुसार नमक, एक कप पानी और गरम मसाला डालें।  एक उबाल आने दें और 4 - 5 मिनट तक और पकाएं। अब इस ग्रेवी में कोफ्ते डालें।  धीमी आंच पर दो मिनट तक पकाएं। फिर धनियां पत्ती से गार्निशिंग करें और गरमा गर्म सर्व करें। 
       

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)