स्वादिस्ट अप्पे ( Tasty Appe )

0

सामग्री:-

  • पत्ता गोभी          -  1  कटोरी 
  • शिमला मिर्च      -  ½ (आधा) कटोरी 
  • गाजर               -  ½ (आधा) कटोरी 
  • हरा मिर्च           - 2  
  • प्याज                - 1 
  • सूजी                 - 1 कटोरी 
  • दही                  - ½ (आधा) कटोरी 
  • करी पत्ता          - 7-8 
  • सरसों               - ½ (आधा) चम्मच 
  • सरसों तेल         - 2 चम्मच 
  • उड़द दाल        - 1 चम्मच 
  • नमक               - 1 चम्मच 
  • ईनो साल्ट         - 1 चम्मच 

सामग्री बनाने की विधि:-

सभी वेजिटेबल को बारीक काट कर एक बाउल में डाल देंगे। अब उसमें सूजी दही और नमक डाल देंगे। एक पैन में तेल गर्म करेंगे, जब तेल गरम हो जाए तो सरसों, कड़ी पत्ता, हरा मिर्च और उड़द दाल डालकर तड़का लगाएंगे। इस तड़के को उसी मिश्रण में मिला देंगे अब सभी मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लेंगे। अप्पे बनाने का बर्तन गर्म करेंगे। जब बर्तन गर्म हो जाए तो आंच धीमी कर देंगे। फिर सभी सांचे में एक-दो बूंद तेल डालेंगे और इस मिश्रण को थोड़ा मिलाएंगे। फिर इन सांचों में एक-एक चम्मच मिश्रण डालकर ढक्कन लगा देंगे। थोड़ी देर बाद ढक्कन हटाकर सभी अप्पे को पलट देंगे और उनमें एक दो बूंद तेल सभी साचों में डालेंगे और फिर ढक्कन लगा देंगे फिर चार-पांच मिनट बाद ढक्कन हटाकर देखेंगे। जब सभी अच्छी तरह ब्राउन हो जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल लें और चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

धन्यवाद !

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)