मिक्स वेजिटेबल ( Mix Vegetable )

0

ठंड के मौसम में तरह-तरह की हरी सब्जियां मिलती है जो न्यूट्रिशन से भरपूर होती है इसलिए बहुत सारे विटामिंस और न्यूट्रिशन से भरपूर रेसिपी बनाई हूं यह मिक्स वेजिटेबल की रेसिपी है जो हेल्दी भी है और टेस्टी भी...


सामग्री:

  1. गोभी - 200 ग्राम 
  2. गाजर - 200 ग्राम 
  3. फ्रेंचबीन - 200 ग्राम 
  4. शिमला मिर्च - 200 ग्राम 
  5. मटर के दाने - 1 कप 
  6. पनीर - 250 ग्राम 
  7. प्याज- 2 
  8. लहसुन - 8 कली 
  9. टमाटर - 2  
  10. हरी मिर्च - 2 
  11. कसूरी मेथी - 1 चम्मच 
  12. सरसों तेल - 1/2 कप 
  13. जीरा - 1/2 चम्मच 
  14. हींग - 1 चुटकी 
  15. धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच 
  16. जीरा और काली मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच 
  17. लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच 
  18. हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच 
  19. नमक - 2 चम्मच 
  20. गरम मसाला - 1 चम्मच 
  21. मलाई - 1/2 कप 
  22. काजू - 8 से 10 पीस 
  23. दूध - 1 कप 
  24. पानी - 2 कप 


बनाने की विधि:

सारी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर काट लेंगे। फिर पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े काट लेंगे। प्याज और टमाटर को  रफली काट लेंगे।



अब एक पैन गर्म करेंगे। पैन में दो चम्मच तेल डालेंगे इसमें प्याज डालकर ब्राउन होने तक भूनेंगे। फिर इसमें लहसुन, काजू , हरी मिर्च और टमाटर डालकर 2 मिनट भून लेंगे। 



इसे एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख देंगे जब ठंडा हो जाए तो मिक्सी में ग्राइंड करके पेस्ट बना लेंगे।


इसी पेन में एक चम्मच तेल डालेंगे और पनीर को भी 2 मिनट फ्राई कर पर एक बाउल में निकाल लेंगे। पनीर में एक कप दूध डाल देंगे ऐसा करने पनीर बहुत सॉफ्ट रहती है.


अब एक कड़ाही गर्म करेंगे। कड़ाही गर्म हो जाए तो इसमें दो चम्मच तेल डालेंगे अब इसमें गोभी, गाजर और फ्रेंचबीन डालकर 5-6 मिनट भूनेंगे। 5-6  मिनट बाद इसमें शिमला मिर्च और मटर भी डाल कर भूनेंगे। जब सब्जियां थोड़ी ब्राउन हो जाए तो इसमें एक चम्मच नमक डालकर 5 मिनट भूनेंगे



अब सारी भुनी हुई सब्जियों को एक बाउल में निकाल कर रख लेंगे। अब इसी कढ़ाई में 3 चम्मच तेल डाल लेंगे जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें जीरा और हींग डालेंगे अब इसमें ग्राइंड किया हुआ पेस्ट डाल कर भून लेंगे।  फिर इसमें सारे मसाले (सिर्फ गरम मसाला छोड़कर) और एक चम्मच नमक डालकर मीडियम आंच पर 5 मिनट तक भूनेंगे। जब मसाले अच्छी तरह भून जाए तो इसमें सारी भुनी हुई सब्जियों को डालकर मिक्स कर लेंगे।  अब मलाई , कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर मिक्स करते हुए 1 मिनट भूनें और इसमें दो कप पानी डाल देंगे।  5 मिनट बाद बॉउल में रखे पनीर और दूध डालकर 2 मिनट तक पकाएंगे। 2 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे अंत में धनिआ पत्ती डालकर मिक्स कर लेंगे इस तरह मिक्स वेजिटेबल तैयार है इसे लंच या डिनर में सर्व कर सकते हैं.




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)